
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड निवासी 15 लाख के इनामी माओवादी नक्सली अभ्यास भुइयां उर्फ प्रेम भुइयां ने गुरुवार को बिहार की गया पुलिस के समक्ष हथियार के साथ सरेंडर कर दिया। उसपर बिहार पुलिस ने भी 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ बिहार में लूट, हत्या, आगजनी के 21 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा झारखंड के कई थाना क्षेत्रों में उसपर दो दर्जन से ज्यादा मामले हैं।
नक्सली अभ्यास भुइयां उर्फ प्रेम भुइयां मूल रूप झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने गया के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ 159 बटालियन स्थित परिसर में सीआरपीएफ के कमांडेंट कुमार मयंक एवं गया एसएसपी आशीष भारती के समक्ष हथियार डाले। उसने पुलिस को अपनी रायफल और 925 कारतूस सौंपे।
बताया जाता है कि नक्सली अभ्यास भुइयां नवंबर 2021 में गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनबार गांव बघमरवा टोले में चार लोगों को फंदे से लटकाकर की गई हत्या में भी शामिल था। उसने एक परिवार के चार सदस्यों की घर में घुसकर हत्या के बाद चारों के शवों को घर के बाहर फंदे पर लटका दिया और फिर घर को बम से उड़ा दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर एक पर्चा भी चिपकाया था।
पुलिस के अनुसार अभ्यास भुइयां भाकपा माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी का सदस्य था, जिसके लंबे समय से तलाश की जा रही थी। वर्ष 2003 में अभ्यास भुइयां नक्सली संगठन से जुड़ा था। वर्ष 2015 में उसे रीजनल कमांडर बनाया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





