
x
सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
विदिशा। मध्यप्रदेश में अजगर सांप निकलने का सिलसिला जारी है। कभी खेत में तो कभी किसी बाड़े में अजगर सांप निकल रहे हैं। विदिशा जिले में एक खेत से 15 फीट अजगर सांप निकला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं इसकी सूचना सर्पमित्र को दी गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया।
दरअसल, ग्राम बरखेड़ा कछुआ के निवासी देवेंद्र दांगी के खेत में एक बड़ा अजगर सांप देखा गया। जिसकी सूचना सर्पमित्र फिरोज खान को दी गई। सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लंबे अजकर सांप का रेस्क्यू किया। सांप की लंबाई करीब 15 फीट बताई जा रही है। सर्पमित्र ने सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। जहां से उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी डिप्टी रेंजर रत्नेश पंथी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Next Story