भारत
बिजली का तार टूटने से 15 श्रद्धालुओं को लगा करंट, मच गई अफरातफरी
jantaserishta.com
31 July 2023 3:08 PM IST

x
चार की हालत गंभीर है।
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के देव तालाब विधानसभा क्षेत्र के शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे 15 श्रद्धालुओं को करंट लग गया। इनमें से चार की हालत गंभीर है।
सभी को उपचार के लिए देव तालाब के अस्पताल के अलावा रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार देव तालाब विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में सावन माह का सोमवार होने के कारण दर्शन करने हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। इसी दौरान बिजली का एक तार टूटकर श्रद्धालुओं पर गिर गया और इसकी चपेट में 15 से ज्यादा श्रद्धालु आ गए। इन सभी को करंट लगा और कुछ की हालत गंभीर है। इन सभी घायलों को देव तालाब, मऊ और रीवा के संजय गांधी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, रीवा जिले के देव तालाब शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ऊपर बिजली का तार गिरने से 15 से अधिक श्रद्धालुओं के जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





