भारत

15 की मौत: नदी पर बने पुल का हिस्सा गिरा था, अभी भी लोग लापता

jantaserishta.com
10 July 2025 12:00 PM IST
15 की मौत: नदी पर बने पुल का हिस्सा गिरा था, अभी भी लोग लापता
x
देखें वीडियो.
गांधीनगर: वडोदरा के गंभीरा ब्रिज हादसे में मरने वाले की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. प्रशासन का कहना है कि अभी भी तीन लोग लापता है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है और नदी में दो और वाहनों के फंसे होने की आशंका है.
ब्रिज हादसे के बारे में जानकारी देते हुए वडोदरा कलेक्टर ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक 15 लोगों के शव को निकाल लिया है, लेकिन तीन लोग अभी-भी लापता हैं. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. साथ ही नदी में दो और गाड़ियों के फंसे होने की संभावनाएं हैं.
उन्होंने बताया कि नदी का तेज बहाव और मलबे के कारण बचाव कार्य में कुछ चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं. कलेक्टर ने बताया कि लापता लोगों की पहचान और उनकी स्थिति की जांच की जा रही है.
दरअसल, बुधवार सुबह वडोदरा के पादरा कस्बे के पास महिसारा नदी पर बना चार दशक पुराना गंभीरा ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया. जिससे कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया. अब तक रेस्क्यू टीम ने 15 शव निकाल लिए हैं.
कलेक्टर ने बताया कि लापता लोगों की खोज के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं. साथ ही नदी में और दो वाहनों के फंसे होने की संभावना को देखते हुए गोताखोरों और क्रेन की मदद से तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.
हादसे के तुरंत बाद NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीमें मौके पर पहुंचीं. जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया.
हादसे के बाद विधायक चैतन्य सिंह ने कहा कि पिछले साल ब्रिज की मरम्मत का काम हुआ था. ब्रिज की स्टेबिलिटी रिपोर्ट के बाद वाहनों की आवाजाही को मंजूरी दी गई थी, पर पुल की स्थिति को देखते हुए सीएम से बात कर नए पुल की मंजूरी ले ली गई थी. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले साल ब्रिज की जांच हुई थी, तब ब्रिज सही पाया गया था. अब इस हादसे के बाद किसकी गलती है वो जांच के बाद पता चलेगा और उसी के हिसाब से ही कार्रवाई होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story