भारत

हवाला कारोबार मामले में रडार पर हैं 15 कंपनियां, अभी तक 2.58 करोड़ बरामद

jantaserishta.com
14 Nov 2022 11:47 AM IST
हवाला कारोबार मामले में रडार पर हैं 15 कंपनियां, अभी तक 2.58 करोड़ बरामद
x

DEMO PIC 

नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में पकड़े गए हवाला के करीब 2 करोड़ रुपए के मामले में कई अलग-अलग एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हवाला कारोबार में अभी 500 एजेंट सक्रिय हैं और रडार पर 15 कंपनियां हैं। दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के 5 ठिकानों पर 48 घंटे तक लगातार आयकर विभाग की जांच चली है। आगे भी यह जांच ऐसे ही जारी रहेगी और फरार लोगों की तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के 5 ठिकानों पर दबिश में आयकर विभाग को हवाला कारोबार के बड़े नेटवर्क की जानकारी मिली है। बेंगलुरु मुंबई और हैदराबाद सहित देश के अलग-अलग राज्यों से 500 से ज्यादा एजेंटों के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में अभी 8 एजेंट हैं। इस मामले में लखनऊ से गिरफ्तार किए गए आदर्श श्रीवास्तव से पूछताछ के दौरान करीब अब तक 200 करोड़ रुपए की धांधली के सबूत जुटाए गए हैं।
आयकर विभाग ने 30 अधिकारियों की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम गठित कर दिल्ली के दो, नोएडा के दो और लखनऊ के एक ठिकाने पर शुक्रवार को दबिश दी थी, करीब 48 घंटे से ज्यादा चली जांच में नगद मिलने वाली रकम को आरटीजीएस के जरिए डेढ़ गुणा करने की स्कीम चलाकर हेरा फेरी को अंजाम देने वाले बड़े नेटवर्क का पता चला है। काले धन को सफेद धन में तब्दील करने के मामले में 15 से अधिक कॉपोर्रेट कंपनियों और ट्रस्टों की जानकारी जुटाई गई है। इनके 10 से अधिक बैंक खातों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story