भारत

26/11 की 14वीं वर्षगांठ आज, मुंबई में पुलिस स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Nilmani Pal
26 Nov 2022 4:02 AM GMT
26/11 की 14वीं वर्षगांठ आज, मुंबई में पुलिस स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि
x

मुंबई (महाराष्ट्र). 26/11 की 14वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि, इसके अलावा मुंबई सहित अन्य कई स्थानों पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं बीते शुक्रवार को राज्य के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि, "26/11 का आतंकवादी हमला हमारे अंतर्मन में एक ऐसा घाव है जो कभी नहीं भरेगा" और अब उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हमेशा ही प्रतिबद्ध रहेगी कि ऐसी घटना फिर कभी दोबारा न हो।

जानकारी दें कि 26 नवंबर, 2008 को 10 हथियारबंद आतंकवादियों ने समुद्री मार्ग से मुंबई में धावा बोल दिया था। तब इन आतंकवादियों ने प्रसिद्ध ताज होटल सहित कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की, 166 लोग मारे गए, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। कई अन्य लोग घायल हुए थे। वहीं इन हमलों में जिंदा पकड़ा गया एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को बीते 12 मार्च 2018 को पुणे के यरवदा केंद्रीय कारागार में फांसी पर लटकाया गया गया था। इन हमलों के चलते तब राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख (Vilasrao Deshmukh) और गृह मंत्री आर।आर।पाटिल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Next Story