भारत

देश को बदलते हुए 140 करोड़ लोगों ने देखा : कैलाश विजयवर्गीय

jantaserishta.com
10 Jun 2025 2:39 PM IST
देश को बदलते हुए 140 करोड़ लोगों ने देखा : कैलाश विजयवर्गीय
x
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के शासनकाल के 11 साल पूरे होने पर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि देश की 140 करोड़ जनता ने देश को बदलते हुए देखा है।
मोहन यादव सरकार के मंत्री विजयवर्गीय ने कहा है कि यह स्वर्णिम 11 साल है, देश को बदलते हुए 140 करोड़ लोगों ने देखा है। देश की सेना को ताकतवर होते हुए देखा है, देश को आर्थिक रूप से मजबूत होते हुए देखा है, प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, गरीबों की संख्या कम हुई है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी और लगातार तीन बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय शासनकाल के 11 साल पूरे हो गए हैं। भाजपा इन 11 साल को '11 साल सेवा' के तौर पर मान रही है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सरकार व संगठन विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोदी सरकार के 11 साल के शासनकाल को लेकर कहा था, "सेवा, सुशासन एवं गरीब-कल्याण के सफलतम 11 साल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों का सेवाकाल विकसित भारत के संकल्प-सिद्धि की मजबूत आधारशिला है। इन वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा सहित हर वंचित वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को हम सभी महसूस कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नया भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आस्था से अर्थव्यवस्था तक, परंपरा से प्रौद्योगिकी तक, सुविधा से सरोकार तक, कृषि से उद्योग तक, नौकरी से स्टार्टअप तक- हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान रचे गए हैं। राष्ट्रीय एकात्मता के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति, सीएए लागू करना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक के कलंक से मुक्ति दिलाना, श्री राम मंदिर का निर्माण तथा जी20 की अध्यक्षता- प्रत्येक निर्णय में छंजपवद थ्पतेज की भावना ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story