भारत

14 साल पहले लूट और हत्या, अब गिरफ्तार हुआ आरोपी

jantaserishta.com
11 Aug 2021 10:20 AM IST
14 साल पहले लूट और हत्या, अब गिरफ्तार हुआ आरोपी
x
ये शख्स अपना नाम और हुलिया बदलकर रह रहा था.

नोएडा पुलिस (Noida Police) ने 14 साल पहले कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी इतने सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था. ये शख्स अपना नाम और हुलिया बदलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रह रहा था.

ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस और स्वाट टीम ने 14 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान पुलिस ने सौरभ उर्फ बिक्कू के रूप में की है. सौरभ ने 2007 में अपने साथियों के साथ मिलकर एक क्वॉलिस गाड़ी लूटी थी, जिसमें उन्होंने ड्राइवर की हत्या (Murder) कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे.
इस मामले के दो आरोपी (Accused) कानपुर से ही पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं. जबकि मास्टरमाइंड सौरभ अपना नाम बदलकर आनंद श्रीवास्तव के रूप में गौर सिटी में रह रहा था. इसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं.
नोएडा की स्वाट टीम को मुखबिरों से सूचना मिली थी आरोपी सौरभ गौर सिटी में नाम बदलकर रह रहा है. इस पर पुलिस ने छापा मार कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अपना नाम बदलकर आनंद श्रीवास्तव बता कर रहा था. शुरुआत में इस शख्स ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने 14 साल पहले हुए कत्ल की पूरी कहानी सिलसिलेवार बयान कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story