भारत

14 साल के नाबालिग लड़का गिरफ्तार, चार साल की मासूम का किया यौन शोषण

Rani Sahu
1 Feb 2022 10:21 AM GMT
14 साल के नाबालिग लड़का गिरफ्तार, चार साल की मासूम का किया यौन शोषण
x
तमिलनाडु के तूतीकोरन से 14 साल के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया है

तमिलनाडु के तूतीकोरन से 14 साल के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग पर चार साल की बच्ची के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि लड़का कक्षा नौ का छात्र है, उसने अपने पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची से यौन शोषण किया।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्र के पिता नहीं हैं। वह अपनी मां के साथ ही रहता है। शनिवार को पीड़ित बच्ची व उसका भाई आरोपी लड़के के साथ उसके घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बच्ची के साथ खेलने का झांसा देकर आरोपी उसे अपने घर ले गया। फिर वह उसे कंटीली झाड़ियों के पास ले जाकर उसका यौन शोषण किया।
मां को पता चली यौन शोषण की बात
यौन शोषण के बाद दोनों अपने घर लौट आए। इसके बाद बच्ची की मां उसे नहलाने के लिए ले गई। इस दौरान बच्ची दर्द से कराह रही थी। जब उसकी मां ने पूछताछ की तो यौन शोषण की बात सामने आई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने यौन शोषण की पुष्टि की।


Next Story