भारत

14 साल की बच्ची की हत्या, घर से 25 लाख गायब

jantaserishta.com
18 July 2023 5:31 PM IST
14 साल की बच्ची की हत्या, घर से 25 लाख गायब
x
हिरासत में परिवार का करीबी.
नोएडा: नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में अकेली 14 साल की बच्ची की किसी ने हत्या कर दी और उसके बाद 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है और परिवार के परिचित एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ के रहने वाले डॉक्टर सुदर्शन बैरागी फिलहाल नोएडा के सरस्वती एनक्लेव, सेक्टर-147, पुराना सूतियाना, थाना इकोटेक-3 में परिवार के साथ रहते हैं। वो सेक्टर 93-गेझा में अनुष्का पाली क्लिनिक चलाते हैं।
सुदर्शन मंगलवार की सुबह को 14 वर्ष की बेटी शिल्पी को अकेले घर पर छोड़कर, पत्नी और दो बच्चों के साथ क्लिनिक चले गए थे। जब वह दोपहर करीब 1.30 बजे वापस लौटे तो पाया कि उनकी बेटी के गले में चुन्नी लगी हुई थी। बच्चे के मुंह में हल्का सा ब्लड आया था। जिसके बाद उसे तुरंत पास के फेलिक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर सुदर्शन ने बताया कि उनके घर पर रखे लगभग 25 लाख रुपए गायब थे। अभी कुछ दिनों पूर्व एक फ्लैट की बिक्री की थी। यह उसी प्लाट के पैसे थे, घर का सारा सामान बिखरा था। उन्होंने परिवार से शुरू से परिचित एक व्यक्ति पर शक जाहिर की है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story