भारत

14 की लड़की और 18 वर्ष का था लड़का, दोनों की हो रही थी शादी, लेकिन....

jantaserishta.com
7 Jun 2021 10:10 AM IST
14 की लड़की और 18 वर्ष का था लड़का, दोनों की हो रही थी शादी, लेकिन....
x
गांव में अफरा-तफरी मच गई.

जहानाबादः पुलिस की तत्परता की वजह से जहानाबाद में रविववार को एक बाल विवाह होते-होते बच गया. घर में शादी की तैयारी पूरी की जा चुकी थी इसके पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामले काको प्रखंड के पाली थाना क्षेत्र के नगवां गांव का है. रविवार की शाम को बारात आनी थी.

इधर, शादी के मौके पर पुलिस के पहुंचते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने कानून का हवाला देते हुए पहले शादी रुकवाई फिर इस मामले वहां लोगों को समझाया. इसके बाद लड़की और लड़के के परिजन को एक बॉन्ड भरवाकर बाल विवाह नहीं करने का संकल्प दिलाया गया.
पुलिस ने लड़की और लड़के के परिजन को जिला मुख्यालय बुलाकर समझाया. लड़की के पिता ने बताया कि वह पढ़े लिखे नहीं हैं उनको बाल विवाह के विषय में जानकारी नहीं थी. प्रशासन के कहने पर शादी रुकवा दी.
एसडीएम निखिल धनराज निपिंकर ने बताया कि उन्हें और एसडीपीओ अशोक कुमार को सूचना दी गई थी कि पाली थाना क्षेत्र के नगमा गांव में एक बाल विवाह होने वाला है. स्थानीय थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजकर मामले की जांच कराई गई. पता चला कि लड़की की उम्र 14 वर्ष और लड़के की उम्र 18 वर्ष है.
बाल विवाह अधिनियम के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद पहले विवाह को रोका गया और उसके बाद लड़की और लड़के के परिजन को जिला मुख्यालय बुलाकर बाल विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद लड़की और लड़के के परिजनों ने एक बॉन्ड भरा जिसमें दोनों ने अपने बच्चों की बाल विवाह नहीं करने की शपथ ली.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story