भारत

14 साल की दीक्षा शिंदे ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, नासा की फेलोशिप के लिए हुआ चयन

Rounak Dey
19 Aug 2021 10:38 PM IST
14 साल की दीक्षा शिंदे ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, नासा की फेलोशिप के लिए हुआ चयन
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाले 14 साल की दीक्षा शिंदे ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दीक्षा शिंदे का चयन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की फेलोशिप के लिए हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि उनको नासा की यह फेलोशिप कैसे मिली। दीक्षा शिंदे ने बताया उन्होंने ब्लैक होल और गॉड पर एक थ्योरी लिखी थी। तीन प्रयासों के बाद नासा ने उसे स्वीकार किया था। दीक्षा ने कहा कि उन्होंने मुझे अपनी वेबसाइट के लिए एक आर्टिकल खिलने के लिए कहा था। नासा में चयन होने के बाद सोशल मीडिया पर दीक्षा की जमकर चर्चा हो रही है।

एक घंटे पहले शेयर की गई इस पोस्ट को अब तक 4000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने उन्हें अपने सपनों को आगे बढ़ानेके लिए प्रोत्साहित किया है और उन्हें शुभकामनाएं भी दी है। एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा वह भारत का उज्जवल भविष्य हैं। वहीं, एक ने शानदार बताया।

Next Story