भारत
14 साल के मासूम ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, ऑनलाइन गेम की थी लत
jantaserishta.com
27 Nov 2022 12:14 PM IST

x
पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 14 साल के मासूम ने फांसी लगाकर खुद की जान दे दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि वह ऑनलाइन गेम में हार गया था। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि वीडियो गेम की लत में उनका बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
जानकारी के मुताबिक, घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर की है। यहां की पंच मोड स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाला एम शिवेन डीपीएस में कक्षा आठ में पढ़ता था। वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। परिवारीजनों का कहना था कि शिवेन को गेम खेलने की इतनी लत थी कि हार जाने के बाद वह काफी मायूस हो जाता था, तो कभी-कभी वीडियो गेम खेलते-खेलते वह हंसने लगता था।
कई दिनों से नहीं जा रहा था स्कूल
परिवारीजनों का कहना है कि एन शिवेन कई दिनों से बीमार चल रहा था, जिसके चलते वह स्कूल नहीं जा रहा था। घटना के दिन शिवेन के पिता श्रीधर ऑफिस में थे, वहीं उसकी मां डीपीएस स्कूल में शिक्षिका हैं, वह भी पढ़ाने गई हुई थीं। शिवेन घर में अकेला था। इसी दौरान एक ऑनलाइन गेम में वह हार गया और वह इसे सहन नहीं कर सका, जिसके बाद उसने अपने ही रेलवे क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वे शिवेन को लेकर रेलवे अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsझारखंडखुदखुशीJharkhand News14 year old innocent committed suicide by hangingwas addicted to online gamescommitted suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





