भारत

14 साल के लड़के ने फांसी लगाकर खत्म की जिंदगी, पबजी कनेक्शन आया सामने

jantaserishta.com
8 Dec 2024 4:31 PM IST
14 साल के लड़के ने फांसी लगाकर खत्म की जिंदगी, पबजी कनेक्शन आया सामने
x
पुलिस को बुलाया गया.
झांसी: झांसी के एरच थाना क्षेत्र के मलीहा टोला गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पबजी गेम (PUBG ) खेलने से रोकने पर 14 साल के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बबूल के पेड़ से उसका शव लटका मिला है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का कहना है कि लड़के को मोबाइल गेम की लत थी. मां की डांट के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना एरच इलाके के मलीहा टोला गांव की है. यहां रहने वाला 14 साल का लड़का पबजी गेम खेलने का आदी था. अक्सर उसकी मां उसे गेम खेलने से मना करती थीं और डांटती थीं. घटना वाले दिन भी लड़का गेम खेल रहा था. जब उसकी मां ने उसे गेम खेलने से रोका तो वह नाराज होकर घर से बाहर चला गया.
उसकी मां ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया. कुछ देर बाद लड़की बबूल के पेड़ पर चढ़ गया. मां के रोकने से पहले ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी. यह देख मां चीखने लगी तो परिवार के अन्य लोग दौड़कर आए और नाबालिग को नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के चाचा ने बताया कि मेरे भतीजे की उम्र 14 वर्ष थी. वह मोबाइल गेम खेलता था. वह पूरे-पूरे दिन मोबाइल में बिजी रहता था, जिस पर उसकी मां उसे डांटती थीं. विगत दिवस भी मां ने उसे डांटा, जिस पर वह बुरा मान गया.
इसके बाद खेत से 500 मीटर दूर जाकर बबूल के पेड़ पर चढ़ गया और वहां लटक गया. जब बच्चा नजर नहीं आया तो मां को बेचैनी हुई और उसने उसे खोजा तो पता चला कि वह पेड़ से लटक रहा है. शोर सुनकर सभी लोग दौड़े और आनन-फानन में उसे नीचे उतारा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी.
घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि एरच कस्बे का रहने वाला एक 14 साल का लड़का पबजी गेम खेलता था. उसे अक्सर उसकी मां पब्जी गेम खेलने से मना करती थी. कल भी उसकी मां ने उसे गेम खेलने से मना किया था. इस कारण गुस्से में आकर उसने सुसाइड कर लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story