भारत

आ रही एक और महामारी! निपाह वायरस से 14 साल के लड़के की मौत

jantaserishta.com
21 July 2024 6:52 PM IST
आ रही एक और महामारी! निपाह वायरस से 14 साल के लड़के की मौत
x
केंद्र सरकार ने राज्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को तुरंत लागू करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रविवार को बताया कि केरल के मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस का एक मामला सामने आया है। इस वायरस की चपेट में आकर 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई।
मलप्पुरम के एक 14 साल के लड़के में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के लक्षण दिखे। इसके बाद उसे इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे कोझिकोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "नमूने एनआईवी (पुणे) भेजे गए थे, जहां निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।"
केंद्र सरकार ने राज्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को तुरंत लागू करने की सलाह दी है। इसके अलावा मृतक के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और पड़ोसियों की टेस्टिंग के भी आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार को यह भी सलाह दी गई है कि वह पिछले 12 दिनों में मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाए और उन्हें क्वारंटाइन करे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय 'वन हेल्थ' मिशन के तहत बहु-सदस्यीय प्रतिक्रिया टीम को मामले की जांच करने, महामारी विज्ञान संबंधों की पहचान करने और तकनीकी सहायता प्रदान करने में राज्य का समर्थन करने के लिए तैनात किया जाएगा। बता दें कि केरल में निपाह वायरस रोग (एनआईवीडी) का प्रकोप पहले भी सामने आ चुका है। सबसे हालिया प्रकोप 2023 में कोझिकोड जिले में हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story