भारत

सिलेंडर ब्लास्ट से तीन पुलिसकर्मी समेत 14 लोग घायल, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
22 Feb 2026 1:46 PM IST
सिलेंडर ब्लास्ट से तीन पुलिसकर्मी समेत 14 लोग घायल, इलाके में हड़कंप
x
बड़ा हादसा हो गया.
नई दिल्ली: दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गली नंबर छह में एक घर में लग गई, जिसके बाद सिलेंडर फट गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सुबह नौ बजे आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिसकर्मी और फायरकर्मी पहुंचे। आग बुझाने के दौरान घर में रखे सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी और तीन फायरकर्मी के अलावा आठ और लोग बुरी तरह झुलस गए।
धमाके के बाद फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आग पर 10:50 बजे काबू पा लिया गया। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। आदर्श नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक संभागीय अधिकारी अमन कुमार लखदा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले पहुंचने वाले व्यक्ति ने जब घर के अंदर प्रवेश किया और पानी का पाइप बिछाना शुरू किया, तभी धमाका हुआ।
इस बीच कुछ लोग घर के अंदर रहे होंगे। उन्होंने आशंका जताई कि आग स्टोर रूम में लगी और फिर तेजी से विकराल रूप ले लिया। बाकी जांच का विषय है कि पहले ही एलपीजी लीकेज थी या नहीं थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null