बड़ा एक्शन: 14 अधिकारियों पर गिरी गाज, तीन जेल वार्डन भी निलंबित

पटना: बिहार के गृह विभाग ने छापेमारी के दौरान उच्च सुरक्षा वाली बेउर केंद्रीय जेल से सिम कार्ड सहित कई प्रतिबंधित सामान जब्त किए जाने के बाद जेल के 14 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य प्रशासन ने तीन जेल वार्डर सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार और विकास चंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया, जबकि एक विशेष सशस्त्र पुलिस जवान गौरी शंकर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही विभाग ने राज्य के 125 बंदियों को एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित करने का भी निर्णय लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





