भारत

14 मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगी 1974 स्टाफ नर्स

jantaserishta.com
2 Aug 2023 4:26 PM IST
14 मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगी 1974 स्टाफ नर्स
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 14 स्वशासी राज्य मेडिकल महाविद्यायलों में जल्द ही स्टाफ नर्स की कमी दूर होगी। 1974 स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया आखिरी दौर में है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये हैं।
दरअसल, प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद चल रही है। ताकि मरीजों को उनके जिले में ही और बेहतर इलाज मिल सके। इसी क्रम में 14 स्वशासी राज्य मेडिकल महाविद्यालयों में इलाज की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। संसाधनों में इजाफा किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि डॉक्टर, पैरामेडिकल व स्टाफ नर्स की तैनाती की जा रही है। फेज-1 एवं फेज-2 के कुल 14 स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्स सीधी भर्ती की जा रही है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट ऑफ मेडिकल सांइसेंस ने 1974 पदों पर सम्पन्न लिखित परीक्षा कराई। सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन भी पूरी हो चुकी है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की कार्यवाही के बाद अर्ह व अनर्ह तथा अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियो की सूची विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित की जा चुकी है। डॉक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियो की च्वाइस फिलिंग के संबंध में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने नोटिस भी जारी कर दी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाए। ताकि मरीजों को और बेहतर इलाज मुहैया कराने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो रही है। इसमें किसी भी तरह के घालमेल की शिकायत नहीं मिली है। इस शुचिता को बनाए रखने की जरूरत है। सरकार ने नियमित भर्ती का अभियान चला रखा है। इससे बेरोजगारी का भी खात्मा होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story