भारत

14 किलो सोना लूटा, नकली कस्टम ऑफिसर का कारनामा

jantaserishta.com
11 April 2026 9:38 AM IST
14 किलो सोना लूटा, नकली कस्टम ऑफिसर का कारनामा
x
पढ़ें पूरी खबर.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में बीते 4 अप्रैल को सनसनीखेज मामला सामने आया था. यहां कस्टम ऑफिसर बनकर खगौल थाना इलाके में 14 किलो 900 ग्राम सोना लूट लिया गया था. इस पूरी वारदात को 9 आरोपियों ने अंजाम दिया था. अब इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है. उनके पास से कैश और पांच किलो से अधिक सोना बरामद हुआ है.
दरअसल, पीड़ित सोना व्यापारी दानापुर स्टेशन पर उतरकर करीब 15 किलो सोना लेकर टेंपो से जा रहा था, उसी दौरान एक कार आकर टेंपो के आगे रुक गई. कार से आरोपी उतरे और खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर व्यापारी को गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद हथियार दिखाकर पूरा सोना लूट लिया और सुनसान जगह पर व्यापारी को उतार दिया था.
इस वारदात की जानकारी पुलिस को मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया. पटना एसएसपी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया. इसी के साथ एसटीएफ भी मामले की पड़ताल में जुट गई. अब पुलिस ने सर्विलांस के जरिए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है. उनके पास से 1 लाख 97 हजार रुपए कैश और 5 किलो 400 ग्राम सोना बरामद हुआ है.
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया था. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि आरोपी डेढ़ साल से व्यापारी की रेकी कर रहे थे. पुलिस ने जिन्हें पकड़ा है, उनमें अमरनाथ उर्फ गोपी, आदित्य गिरी और संजय कुमार शामिल हैं. अमरनाथ के पास से 5 किलो 400 ग्राम सोने के साथ 1 लाख 97 हजार रुपए मिले हैं.
पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना और बाईपास इलाके के रहने वाले हैं. ये पहले भी जेल जा चुके हैं. कई थानों में इन पर केस दर्ज हैं. फिलहाल तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story