भारत

जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में 14 घायल, वैन चालक ने नियंत्रण खोया

jantaserishta.com
19 March 2023 3:19 PM IST
जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में 14 घायल, वैन चालक ने नियंत्रण खोया
x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि पुंछ जिले की मेंढर तहसील के केरी में एक वैन के चालक ने नियंत्रण खो दिया।
वाहन में जरूरत से ज्यादा लोग भरे थे। यह खाई में गिर गया, जिसमें 14 लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने कहा, घायलों में 13 नाबालिग और एक शख्स शामिल है। घायलों को मेंढर उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो घायलों को राजौरी शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story