भारत

14 लड़कियां पकड़ाई: हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जानें उस होटल के बारे में....

jantaserishta.com
11 Feb 2022 9:37 AM IST
14 लड़कियां पकड़ाई: हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जानें उस होटल के बारे में....
x
ये लोग हुए गिरफ्तार।

फरीदाबाद: फरीदाबाद के एक OYO होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 14 लड़कियों समेत 34 लोगों को गिरफ्तार किया है. सेक्स रैकेट संचालक बिहार से लड़कियों को मंगवाता था, फिर उनसे वेश्यावृत्ति करवाता था.

दरअसल, फरीदाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़खल चौक पर स्थित सासाराम होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है. इसके बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के निर्देश पर पुलिस टीम ने ओयो होटल में छापेमारी की और वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
पहले भी विवादों में रहा सासाराम होटल
सासाराम होटल पहले भी विवादों में रहा है. गैंगस्टर विकास दुबे भी अपनी फरारी के दौरान इसी होटल में रुका था. सूचना मिलने के बाद एसीपी संदीप मोर ने क्राइम ब्रांच 30 और महिला थाना सेक्टर 16 की एक टीम गठित कर होटल में रेड की और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया.
पुलिस के मुताबिक, होटल का मालिक नरेंद्र है. होटल में एजेंट मोनू और महिला आरोपी मफिजा उर्फ सुम्मी वैश्यावृति के लिए बिहार से लड़कियां मंगवाते थे. एजेंट मोनू द्वारा रोज यहां 10-15 लड़कियां वेश्यावृत्ति के लिए लाई जाती थी.
ये लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस ने करतार, सुनील, अतुल, विपिन, रिकी, सुरेंद्र, पंकज, धीरज, शुभम, विनय, देवेंद्र, मोहित, फरजान, नदीम, आकिब, राहुल, रजत, रोहित, माफिजा उर्फ सुम्मी, अंजलि रूपा, असुरा, मुस्कान, अंजली, किरण, नेहा, पूजा, पलक, रविता सुशीला, कुमकुम, काव्या, एजेंट संदीप उर्फ मोनू तथा होटल मालिक नरेंद्र समेत 34 लोगों को गिरफ्तार किया है. एजेंट मोनू टैक्सी ड्राइवर का काम करता था, जिनका इन लड़कियों के साथ संपर्क रहता है. मोनू ही इन लड़कियों को होटल में लेकर और छोड़कर आता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story