
ओडिशा सरकार ने 5 से 19 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। ओडिशा में शनिवार को कोरोना के 10413 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमित मरीजों में से पांच हजार 887 लोग क्वारंटाइन से हैं, जबकि चार हजार 526 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं। दो जिले से हजार से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1796 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि सुंदरगढ़ जिले से 1100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सूचना व जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी 30 जिलों में संक्रमण तेजी से अपना पैर पसार रहा है। खासकर खुर्दा व सुंदरगढ़ जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1796 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
Lockdown order #Odisha pic.twitter.com/rr32d4wZ39
— Sujit Bisoyi (@SujitBisoyiTOI) May 2, 2021
Odisha Government announces a 14-day lockdown from May 5th to May 19th.#COVID19
— ANI (@ANI) May 2, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





