भारत
सड़क हादसे में 14 गायों की मौत, बस ने झुंड को मारी टक्कर
jantaserishta.com
21 March 2023 4:15 PM IST

x
DEMO PIC
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के नलगोंडा जिले में मंगलवार को एक प्राइवेट बस ने मवेशियों के झुंड को टक्कर मार दी, जिससे 14 गायों की मौत हो गई।
हादसा बुगाबाविगुडेम गांव के पास अडांकी-नारकेटपल्ली हाईवे पर हुआ। हादसे में 6 गाय भी घायल हो गईं।
चेन्नई से हैदराबाद आ रहे बस ने मवेशियों के झुंड को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। मवेशी के मालिक का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई और वाहन बहुत तेज गति से चल रहा था।
किसान ने कहा कि वह खुद को बचाने के लिए एक तरफ हट गया। बस यात्रियों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। किसान को 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Tagsतेलंगानातेलंगाना न्यूज़तेलंगाना पुलिससड़क हादसाtelanganatelangana newstelangana policeroad accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





