भारत

OMG! 3 बाइकों पर 14 लड़के दिखे, खतरनाक स्टंट का VIDEO देखें, पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
10 Jan 2023 12:29 PM IST
OMG! 3 बाइकों पर 14 लड़के दिखे, खतरनाक स्टंट का VIDEO देखें, पुलिस भी हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है.
बरेली: बरेली- नैनीताल फोरलेन हाइवे पर तीन बाइकों पर 14 लड़के स्टंट करते दिखाई दिए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई लेकिन तब तक सभी लड़के तेज रफ्तार बाइक के साथ फुर्र हो चुके थे. सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों के बाइकों का चालान काट रही है.
वायरल वीडियों में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन बाइकों पर 14 लड़के सवार हैं, एक बाइक पर छह बाकी दो पर चार-चार युवक बैठकर स्टंट दिखाते हुए रील बना रहे हैं. रास्ते में पड़ने वाली कोतवाली देवरनियां के सामने से भी यह युवक गुजरे, मगर पुलिस इन्हें रोक नहीं पाई. जब तक थाने से पुलिस इन्हें पकड़ने निकली, तब तक वह निकल चुके थे. यह वायरल वीडियो रविवार का बताया जा रहा है.
इस मामले पर एसपी ग्रामीण ने बताया की नंबर प्लेट के आधार पर बाइकों के चालान किये गये है. साथ ही चेतावनी भी दी है कि ऐसे स्टंट कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा खतरें में डालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें, हाल के दिनों में यूपी में युवकों के स्टंटबाजी के कई वीडियो सामने आए हैं. हाल ही में अमरोहा के नेशनल हाईवे पर कुछ युवक और उनके साथ एक युवती कार से स्टंटबाजी करते दिखाई दिए थे. बोलेरो गाड़ी के बोनट पर एक युवक और युवती बैठे थे. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story