
x
बड़ा एक्शन.
लखीमपुर खीरी (उप्र) (भाषा)। लखीमपुर खीरी में कथित तौर पर गोवंशीय पशुओं की हत्या और व्यापार में शामिल अंतरजिला गिरोह के 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार रात मुठभेड़ के बाद गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। सरसावां-सहजनी मार्ग पर हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। (09:28) बाद में पुलिस इकाई ने एक गौशाला के चौकीदार सहित सात और को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से अवैध देसी पिस्तौल, कारतूस, धारदार चाकू और चार गाय बरामद की।
लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने कहा, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हाल ही में 15 गायों के वध के लिए जिम्मेदार हैं। जिले के सुनसी गांव में एक गौशाला से ले जाई गई गायों के शव 18 दिसंबर को गन्न के खेत से बरामद किया गया।
गिरोह ने कथित तौर पर गौशाला के चौकीदार को 15 गायों को बेचने का लालच दिया और फिर रात में गायों को काट दिया।
एसपी ने कहा, कुछ आरोपी 2017 में हुई ऐसी ही घटनाओं में शामिल थे।
--आईएएनएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारी टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





