भारत

कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस: कांग्रेस मुख्यालय में फहराया गया पार्टी का झंडा, देखें VIDEO

jantaserishta.com
28 Dec 2020 4:53 AM GMT
कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस: कांग्रेस मुख्यालय में फहराया गया पार्टी का झंडा, देखें VIDEO
x
कांग्रेस नेता एक एंटनी ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया पार्टी का झंडा.

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया।





कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश की आवाज उठाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध रही है. उन्होंने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सच्चाई और समानता के अपने संकल्प को दोहराया. वहीं पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है. आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं. जय हिंद!'
देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है।
आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं।
देश की आजादी से 62 साल पहले 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी. स्कॉटलैंड के रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी. दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना एक अंग्रेज अधिकारी ने की थी, मगर पार्टी के अध्यक्ष भारतीय ही रहे. कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कलकत्ता हाई कोर्ट के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी रहे.
बताते चलें कि 1905 में बंगाल का बंटवारा जिससे कांग्रेस को नई पहचान मिली. कांग्रेस ने बंटवारे का पुरजोर विरोध किया. इसके बाद 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे. गांधी जी 1919 में असहयोग आंदोलन से राजनीति में आए. उसके बाद गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई आंदोलन किए. सविनय अविज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन आदि.



Next Story