भारत
मप्र में रेल सुविधाएं बढ़ाने को मिले साढ़े 13 हजार करोड़
jantaserishta.com
6 Feb 2023 10:46 AM IST

x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में रेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए यह अच्छी खबर है। राज्य के हिस्से में साढ़े 13 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेल बजट 2023-24 में मध्यप्रदेश को राशि के आवंटन पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के औसत आवंटन 632 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2023-24 का आवंटन 13607 करोड़ रुपए ह,ै जो 21.5 गुना अधिक है। इस बजट आवंटन से मध्यप्रदेश राज्य में विभिन्न रेल परियोजनाओं एवं अधो-संरचनात्मक कार्यों के साथ-साथ रेलवे के आधुनिकीकरण को गति मिलेगी। मध्यप्रदेश में वर्तमान में 86 हजार 336 करोड़ रुपए की लागत के 40 रेल प्रोजेक्ट में 6,759 किलोमीटर के कार्य चल रहे हैं।
राज्य में अमृत भारत स्टेशन स्कीम में मध्यप्रदेश के 80 रेलवे स्टेशन विश्व-स्तरीय स्तर के बनाए जाने वाले है। वहीं भोपाल, सिंगरौली, खजुराहो, बीना, जबलपुर, सतना और उज्जैन रेलवे स्टेशन का टेक्नो इकानॉमिक्स फिजिबिल्टि अध्ययन शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2014 से 971 रेल फ्लाई ओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण करवाया गया। वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट के स्टॉल 47 रेलवे स्टेशन पर खोलने की योजना है।
उल्लेखनीय है कि 100 करोड़ की लागत से भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन का विकास किया जा चुका है। साथ ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के लिये 535 करोड़ रुपए का टेण्डर पारित हो चुका है। इंदौर के लिये 340 करोड़ और खण्डवा रेलवे स्टेशन के लिये 300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का टेण्डर प्रक्रियाधीन है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़रेल सुविधाएंरेलरेलवेMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsRail facilitiesRailRailway
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





