भारत

जमानत पर बाहर आए 135 संदिग्धों को किया राउंड अप, 22 टीमों ने रातभर की छापेमारी

jantaserishta.com
18 May 2023 5:50 PM IST
जमानत पर बाहर आए 135 संदिग्धों को किया राउंड अप, 22 टीमों ने रातभर की छापेमारी
x

फाइल फोटो

ये सभी लूट, चोरी और चैन स्नेचिंग से जुड़े बदमाश है।
नोएडा (आईएएनएस)| जमानत पर जेल से छटे अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर की जानकारी जुटाते हुए 135 संदिग्धों को राउंड अप किया गया। ये सभी लूट, चोरी और चैन स्नेचिंग से जुड़े बदमाश है। जिनको समय पर समय जमानत मिली और अब ये बाहर है। बाहर आकर ये क्या कर है इसके लिए नोएडा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया।
अभियान में डीसीपी नोएडा जोन के हरीश चंदर के नेतृत्व में एडीसीपी शक्ति अवस्थी व नोएडा जोन के सभी एसीपी को मिलाकर 22 टीम बनाई गई। इन टीमों ने नोएडा के अलग-अलग एरिया में छापेमारी करके 135 संदिग्धों को राउंड अप किया। सभी से उनके व्यवसाय उनके परिवार और बारे में जानकारी ली गई। साथ ही कई मामलों में जानकारी जुटाकर डोजियर तैयार किया जा रहा है।
दरअसल नोएडा में हाल ही में कई मामलों में ऐसे आरोपी पकड़े गए जो जमानत पर जेल से छूट कर आए और दोबारा से अपराध करने लगे। इसलिए बुधवार रात से अब तक लगातार छापेमारी की जा रही है। ये अभियान अलग-अलग जोन में चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ के जरिए कई और जानकारी भी मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story