भारत
नोएडा में 24 घंटे में कोरोना के 130 नए केस, 464 सक्रिय मरीज
jantaserishta.com
14 April 2023 4:55 PM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार किया। 24 घंटे में 130 नए मरीज सामने आए और 61 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 464 हो गई है। 19 मरीज अस्पताल में भर्ती है। जिनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि इन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ी।
सीएमओ ने बताया कि शासन से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा और इसके फैलाव को रोका जा सके। विगत दो तीन दिनों में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। 24 घंटे में 1871 मरीजों की जांच की गई। जिसमें से 130 नए मरीज सामने आए। जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पताल व लैब में जांच की जा रही है।
इसके अलावा अस्पतालों में अलग से फीवर ओपीडी शुरू की गई है ताकि यहां आने वाले अन्य मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सके। नए मरीजों की कांट्रैक्ट ट्रैकिंग की जा रही है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी ली जा रही है। इन सभी मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। ताकि रिपोर्ट में ये देखा जा सके कि वैरिएंट अपना रूप तो नहीं बदल रहा है।
सीएमओ ने बताया कि आगामी दो दिनों में जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा के डीएम ने एकीकृत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18004192211 जारी किया है। इस नंबर पर फोन करने पर आपको कोरोना से संबंधित जानकारी और हैल्प भी की जाएगी। इस कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन मरीजों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए सब वैरिएंट के लक्षण काफी हद तक ओमीक्रॉन के पिछले वैरिएंट्स जैसे ही हैं। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सिर में दर्द, सर्दी जैसे लक्षण आम हैं। सूंघने और टेस्ट करने की क्षमता नहीं जाती और जा भी सकती है। राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीज घर पर सिर्फ आराम करके ठीक हो जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





