
x
वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई।
मोदीनगर (आईएएनएस)| दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सोमवार रात को लग्जरी गाड़ी सवार युवकों को हुडदंग करना काफी महंगा पड़ा। पुलिस ने हुड़दंग कर रहे 13 युवकों को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी सीज कर ली है। पकड़े गए सभी युवक बुलन्दशहर के रहने वाले हैं और मोदीनगर में एक शादी में शामिल होने आए थे। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सोमवार रात को लग्जरी गाड़ी सवार युवक हुडदंग कर रहे थे। हुडदंग के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। किसी ने युवकों के हुड़दंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही मोदीनगर पुलिस सक्रिय हो गई।
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमों को मौके पर भेजा। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर राज चौपले के पास हुडदंग कर रहे युवकों को दबोच लिया और थाने ले आई।
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने विनय, प्रदीप, सूरज,मनीष, दीपक, राधेश्याम, श्यामानंद, दीपक उर्फ दीपू, छोटू, प्रवीण, जितेन्द्र, लव कुमार को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है। उन्होने बताया कि दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।
Tagsदिल्ली-मेरठ मार्गहुडदंगबुलन्दशहरमोदीनगरमोदीनगर न्यूज़Delhi-Meerut RoadHuddangBulandshahrModinagarModinagar News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





