13 साल की शिवांगी अब बनेंगी साध्वी, चुना मोक्ष का मार्ग

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद में एक लड़की 13 साल की उम्र में साध्वी बनने जा रही है। शिवांगी अपने 14वें जन्मदिन से आठ दिन पहले ब्यावर में दीक्षा लेंगी। सांसरिक जीवन को छोड़ संयम पथ अपनाने वाली शिवांगी छह महीने साध्वियों के पास रही हैं और 400 किमी पैदल यात्रा भी कर चुकी हैं। शिवांगी गन्ना राजसमंद जिले में लंबोड़ी की रहने वाली हैं और उसके पिता सोना-चांदी आभूषण के कारोबारी हैं। 25 फरवरी 2009 को शिवांगी का जन्म हुआ था। दीक्षा समारोह 13 से 17 फरवरी तक ब्यावर में होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





