13 साल की लड़की के साथ रेप, की गई हत्या, अंतिम संस्कार का भी बनाया गया दबाव

नई दिल्ली. पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) में एक 13 वर्षीय दलित लड़की (Dalit Girl) के साथ उसके मकान मालिक के एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या (Raped And Murdered) कर दी. यह जानकारी पीड़िता के माता-पिता और पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी से प्राप्त हुई है. इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मकान मालिक के आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले में मकान मालिक एवं उसकी पत्नी की कथित संलिप्तता की जांच कर रही है. पीड़िता के दिहाड़ी मजदूर पिता ने कहा कि पिछले महीने मकान मालिक के कहने पर बेटी को आरोपी प्रवीण (Accused Praveen) के गुड़गांव स्थित उसके घर पर काम करने भेजा था. मृतका के पिता के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि लड़की की बीमारी के कारण मृत्यु हुई और उनपर लड़की के अंतिम संस्कार का दबाव डाला था. पड़ोसियों के हस्तक्षेप और उनकी सलाह पर उसने पुलिस को कॉल किया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें होने की बात सामने आई. रिपोर्ट में रेप की भी पुष्टि हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





