भारत

13 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या, 45 साल का दरिंदा गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Nov 2025 3:48 PM IST
13 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या, 45 साल का दरिंदा गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

SHO पर गिरी गाज.
पंजाब: पंजाब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक 45 साल के व्यक्ति ने 13 साल की लड़की का रेप कर उसकी हत्या कर दी है.घटना के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कई खुलासे हुए.
लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी ने लड़की के शव को बाथरूम में बंद कर दिया. लड़की के परिवार वाले उसे काफी समय से ढूंढते रहे थे और जब वह उन्हें नहीं मिली तो सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो पता चला की लड़की आरोपी के घर गई थी और आरोपी ने उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी.
इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया.परिवार के सदस्यों ने आरोपी के साथ मारपीट भी की. लेकिन इस घटना ने पुलिस पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब पुलिस को इसे लेकर शिकायत मिली तो थानेदार मंगतराम ने आरोपी के घर की तलाशी ली और उन्हें यह बोल दिया गया कि उनकी लड़की उस घर में नहीं है. लेकिन परिवार के विरोध करने पर जब पुलिस के अधिकारी वहां पर पहुंचे तो घर के अंदर दोबारा तलाशी ली गई तब लड़की का शव बाथरूम में मिला.
मृतक लड़की के भाई हर्षदीप सिंह और उसके चाचा अमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी लड़की अक्सर आरोपी की बेटी से मिलने उसके घर जाती थी. लेकिन कल जब उनकी लड़की आरोपी के घर गई तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर और अकेला पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला घोट कर हत्या कर दी.
भाई और चाचा ने बताया कि सीसीटीवी की वीडियो से पता चला कि उनकी लड़की 4:00 बजे के करीब आरोपी के घर गई थी और आरोपी व्यक्ति ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर शव को बाथरूम में रख दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story