भारत

13 साल की लड़की घर छोड़कर भागी, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे

jantaserishta.com
13 July 2022 10:28 AM IST
13 साल की लड़की घर छोड़कर भागी, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जयपुर: मोबाइल गेम्स और सोशल मीडिया की लत बच्चों पर इस कदर हावी हो गया है कि वे इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। इससे रोकने पर वे कई बार बेहद खतरनाक कदम उठाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर में सामने आया है, जहां एक 13 साल की बच्ची सिर्फ इसलिए घर छोड़कर भाग गई, क्योंकि परिजनों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल अकाउंट को डिलीट कर दिया। अगले दिन बच्ची करीब 150 किलोमीटर दूर अजमेर में एक बस में बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, 8वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची अपने पैरेंट्स के मोबाइल पर सोशल मीडिया ऐप्स चलाती थी। परिजन उसे अक्सर ऐसा करने से रोकते थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। मोबाइल पर अत्यधिक समय बिताते हुए देख परेशान मां-बाप ने फोन से सोशल मीडिया ऐप्स डिलीट कर दिए। इससे नाराज बच्ची रविवार रात को चुपचाप घर से निकल गई।
सोमवार सुबह जब घरवालों को वह घर में नहीं मिली तो पिता ने विद्यानगर थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश के लिए टीम का गठन किया। विद्यानगर थाने के एसएचओ विरेंद्र कुरील ने बताया कि तीन टीमों को बच्ची की तलाश में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और कुछ सुराग मिलने के बाद एक टीम को अजमेर भेजा गया। यहां बच्ची एक बस में मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची की सोशल मीडिया के जरिए ही किसी अनजान शख्स से दोस्ती हो गई थी और वह उससे मिलना चाहती थी। लड़की घर छोड़कर उसी के पास जाना चाहती थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story