भारत

13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 16 हैवानों ने घटना को दिया अंजाम

jantaserishta.com
14 Feb 2022 5:05 PM IST
13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 16 हैवानों ने घटना को दिया अंजाम
x
एक दिल दहला देने वाली बेहद ही शर्मनाक घटना साने आई है.

भरतपुर: राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली बेहद ही शर्मनाक घटना साने आई है. भरतपुर में जंगल में लकड़ी लेने गई एक 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर कथित तौर पर 16 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए. अब पुलिस गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

पीड़ित के पिता ने थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल जांच करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान को दर्ज किया है. मामला भरतपुर के खोह थाना क्षेत्र के एक गांव का है. थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की बीते 11 फरवरी की दोपहर को जंगल में बकरियां चराने और लकड़ियां लेने के लिए गयी थी. उस वक्त गांव के पांच लोग आए और अवैध तमंचे के बल पर पीड़िता का अपहरण कर लिया. नाबालिग के अपहरण के बाद 16 लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया. 12 फरवरी को जब पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची तो पिता को पूरी कहानी बताई. बता दें कि पीड़िता का घर जंगल में पहाड़ियों के पास ही है जो खोह थाने से करीब 5 किलोमीटर दूर है बेटी के बताने के बाद उसके पिता ने 13 फरवरी को सभी 16 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला खोह थाने में दर्ज कराया है. घटना के बाद पूरे इलाके में लोग आरोपियों के खिलाफ गुस्से में हैं.
इलाके के सीओ आशीष कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया कुछ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने 16 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है जिसकी जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की बढ़ती सरगर्मी को देखकर चार-पांच आरोपी सरेंडर करने के लिए थाने पहुंच गए. पुलिस अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story