भारत

नदी में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Shantanu Roy
25 Jun 2023 3:59 PM GMT
नदी में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
x
जांच में जुटी पुलिस
जमुई। सतगमा ​​​​​नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए पास की सतगामा नदी घाट में गया था। नहाने के दौरान ही बच्चे गहरे पानी में समाने लगे। जिस जगह पर बच्चा डूबा है, वहां करीब 20 फीट की गहराई बताई जा रही है।
मृतक बच्चे की पहचान 13 वर्षीय आदित्य कुमार पिता मुन्ना वर्मा सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी के रूप में हुई है। आदित्य को डूबते देख दोस्तों ने इसकी सूचना नदी घाट के बगल के स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लोगों ने नदी में डूबे बच्चे को खोजने का प्रयास किया। दो से तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बच्चे के पिता मोटरसाइकिल के पार्ट्स की दुकान चलाते हैं और उनके दो बच्चे हैं। आदित्य छोटा लड़का था।
घटना के बारे बच्चे के पिता मुन्ना वर्मा ने बताया कि घर के सभी लोग बेटी की डिलीवरी में अस्पताल गए हुए थे। घर में कोई नही था। तभी आदित्य दोस्तों के साथ साइकिल से नदी नहाने सतगामा घाट चला गया था। जहां डूबने से आदित्य की मौत हो गई। मुझे उसकी जानकारी फोन पर मिली। बालू उठाव के करने जिले के सभी नदी घाटों में 15 से 20 फीट गड्ढे हो गए जो हमेशा हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं।
Next Story