भारत

मालगाड़ी के 13 डब्बे पटरी से उतरे, देखें VIDEO

jantaserishta.com
23 Feb 2023 12:50 PM IST
मालगाड़ी के 13 डब्बे पटरी से उतरे, देखें VIDEO
x
सासाराम (आईएएनएस)| बिहार के रोहतास जिले में एक मालगाड़ी के 13 डब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के गया-दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेलखंड के पहलेजा और करबंदिया रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि इनमें से पांच डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मालगाड़ी पलटने से डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर का अप और डाउन दोनों पर रेल परिचालन बाधित है।
घटना की सूचना के बाद विभाग के तमाम आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रेल अधिकारियों का कहना है कि हमारी प्राथमिकता है कि ट्रैक को ठीक करके मालगाड़ी का परिचालन किया जाए। उन्होंने कहा कि अप लाइन में परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है जबकि डाउन लाइन के परिचालन गुरुवार की शाम तक शुरू होने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story