भारत

कछुओं की तस्करी: 13 कछुए बरामद, 3 गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 May 2023 9:29 AM IST
कछुओं की तस्करी: 13 कछुए बरामद, 3 गिरफ्तार
x
बड़ा एक्शन.
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के इटावा से उत्तराखंड में कछुओं की तस्करी का प्रयास करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें रविवार देर रात इटावा-कानपुर हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से वन विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 13 जीवित कछुओं को बरामद किया।
इटावा के मंडल निदेशक वन अतुल कांत शुक्ला ने कहा, संरक्षित प्रजातियों के 13 जीवित कछुए बरामद किए गए। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है। इसके पहले फरवरी में, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उत्तर प्रदेश के दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एक स्लीपर क्लास बोगी से 150 कछुए बरामद किए थे और इस सिलसिले में नौ लोगों को हिरासत में लिया था। कछुओं को प्रयागराज के संगम तट से बिहार के कटिहार ले जाया जा रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story