भारत

13 छात्र कोरोना पॉजिटिव, विश्वविद्यालय को किया गया बंद

jantaserishta.com
2 Jan 2022 9:50 AM IST
13 छात्र कोरोना पॉजिटिव, विश्वविद्यालय को किया गया बंद
x
देश में ओमिक्रॉन ने अब रफ्तार पकड़ ली है.

नई दिल्ली: देश में ओमिक्रॉन ने अब रफ्तार पकड़ ली है. ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से कोरोना के नए केस भी तेजी से बढ़ने लगे हैं. देश में ओमिक्रॉन के केस 1431 पार हो गए हैं. महाराष्ट्र में कुल 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायकों जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के कटरा के काकरियाल में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) को 13 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बंद कर दिया गया है. रियासी जिले के उपायुक्त चरणदीप सिंह ने ये आदेश जारी किया है.
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,553 नए मामले सामने आए हैं जबकि 284 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना का एक्टिव केसलोड 1,22,801 हो गया है. वहीं भारत में ओमिक्रॉन के मामले 1,525 हो चुके हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story