भारत
13 लोगों की मौत, भयानक हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर बिछ गई लाशें
jantaserishta.com
28 Jun 2024 8:57 AM IST

x
दर्शन के बाद तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।
बेंगलुरु: कर्नाटक में हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक मिनी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग शिवमोगा के रहने वाले थे और वे बेलगावी जिले के सवदत्ती से देवी यल्लम्मा के दर्शन के बाद तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।
यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में गुंडेनहल्ली क्रॉस के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक शिवमोग्गा जिले के भद्रावती तालुक के एम्मीहट्टी गांव के थे। वे बेलगावी जिले में मंदिरों के दर्शन करके लौट रहे थे।
टक्कर के कारण शव मिनी बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंस गए और दमकल विभाग और पुलिस कर्मियों को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tagsकर्नाटकहावेरीहावेरी एक्सीडेंटहावेरी एक्सीडेंट न्यूज़मौतKarnatakaHaveriHaveri AccidentHaveri Accident NewsDeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





