भारत

Bihar News: बिहार में 13 नए जेल बनेंगे, मौजूदा जेलों की क्षमता बढ़ाई जाएगी

jantaserishta.com
8 April 2023 12:14 PM IST
Bihar News: बिहार में 13 नए जेल बनेंगे, मौजूदा जेलों की क्षमता बढ़ाई जाएगी
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार सरकार ने शराब से जुड़े मामलों के कारण जेलों पर बढ़ते भारी दबाव को देखते हुए राज्य भर में 13 नए जेलों के निर्माण का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि ये जेल मधेपुरा, कहलगांव, निर्मली, नरकटियागंज, राजगीर, मडोरा, रजौली, सीवान, गोपालगंज, चकिया, पकड़ी दयाल, महनार और सिमरी बख्तियारपुर में बनेंगे। प्रत्येक जेल की क्षमता एक हजार कैदियों की होगी।
इनके अलावा जेल प्रशासन ने भभुआ, जमुई, औरंगाबाद, अरवल और पालीगंज में भी नए भवन बनाने का निर्णय लिया है। कुल मिलाकर, राज्य सरकार 15 केंद्रीय, मंडल और अनुमंडलीय जेलों के अंदर 33 जेल भवनों का निर्माण करेगी जिनमें 9,819 अतिरिक्त कैदियों को रखा जा सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story