नामांकन के पांचवें दिन 6 विधानसभाओं में 13 और नामांकन प्राप्त हुए

श्रीगंगानगर । विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान 30 अक्टूबर 2023 को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पांचवें दिन शुक्रवार को जिले की 6 विधानसभाओं में 13 और नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप ने बताया कि जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर तथा अनूपगढ़ के संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा 30 अक्टूबर 2023 को निर्वाचन सूचना जारी करने के बाद पांचवें दिन शुक्रवार को विधानसभा सादुलशहर के लिये बीएसपी से राजेन्द्र कुमार, निर्दलीय के रूप में नरेश गर्ग ने, गंगानगर विधानसभा से निर्दलीय के रूप में जितेन्द्र मोहन कामरा, आईएनसी से अंकुर मिगलानी, बीएसपी से परमानंद, बीजेपी से जयदीप बिहाणी, करणपुर विधानसभा से निर्दलीय सुखराम, सिरोमणि अकाली दल अमृतसर से बलकरण सिंह, निर्दलीय के रूप में हनुमान, बीजेपी से सुरेन्द्र पाल सिंह ने, सूरतगढ़ विधानसभा के लिये निर्दलीय के रूप में उमाशंकर, आम आदमी पार्टी से लीलाधर तथा अनूपगढ़ विधानसभा के लिये निर्दलीय के रूप में शिमला देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
———–
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






