इस जेल में 13 पुरूष और एक महिला कैदी HIV पॉजिटिव मिले, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के कुमाऊँ मण्डल में स्थित हल्द्वानी जेल में 13 पुरूष व एक महिला कैदी के एचआईवी संक्रमित पाये जाने के बाद जेल प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी जेल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैदियों का रुटीन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों को 14 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले। जिनकी पहचान सार्वजनिक न करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एंटी रेट्रो वायरल थेरैपी के माध्यम से कैदियों का ईलाज करते हुए पोषण युक्त भोजन देने की संस्तुति की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





