भारत
सेठ से लूटे 13 लाख रूपए, चेकिंग के दौरान दूसरे राज्य से 3 लोग गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 May 2024 9:30 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: पंजाब राज्य के फाजिल्का जिले में स्थित अबोहर क्षेत्र में राजस्थान के साथ लगते राजपुरा बैरियर पर फाजिल्का पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 13 लाख 80 हजार रुपए की नगदी भी बरामद की है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई सख्ती के दौरान चेकिंग करते हुए यह बरामदगी हुई है.
पुलिस ने खुलासा किया है कि बरामद हुआ पैसा लूट का है. आरोपियों ने बीकानेर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद आरोपी वहां से फरार होकर फाजिल्का की तरफ जा रहे थे. मगर, रास्ते में पुलिस चेकिंग के दौरान वे पकड़े गए.
मामले की जानकारी देते हुए बलुआना देहाती के डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंटरस्टेट नाकाबंदी की गई थी. इस दौरान राजस्थान की तरफ से आती हुई स्विफ्ट गाड़ी दिखाई दी. उस कार को रोककर चेक किया गया, तो गाड़ी से 13 लाख 80 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई.
गाड़ी सवार तीन लोगों से जब इस रकम के बारे में पूछताछ की गई, तो वे गोलमोल जबाव देने लगे. फिर सख्ती बरतने के बाद आरोपियों ने कबूल किया कि पुलिस द्वारा उनकी गाड़ी से बरामद किए गए पैसे लूट के हैं. आरोपियों ने बताया कि वे बीकानेर में एक सेठ से लूटसेठ से लूटकी वारदात को अंजाम देकर फरार हुए थे.
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बब्बू खान, अरमान खान और दपिंदर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ बीकानेर में भी केस दर्ज हैं.
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़सेठ से लूटे 13 लाख रूपए3 लोग गिरफ्तारगिरफ्तारपंजाबRajasthanRajasthan News13 lakh rupees looted from Seth3 people arrestedArrestedPunjab
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





