
x
नियमों
Greater Noida ग्रेटर नोएडा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में सड़क के किनारे कूड़ा फेंकने के मामले में प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंपनी पर 1.13 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के उल्लंघन के तहत की गई है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के नेतृत्व में टीम ने साइट-4 क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे काफी मात्रा में कूड़ा जमा मिला। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि यह कचरा यूपीसीडा के सेक्टर साइट-4 स्थित कंपनी डी-66 की ओर से फेंका गया था। नियमों का उल्लंघन करने पर कंपनी पर 1.13 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर न केवल कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, बल्कि लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को ग्राम ऐच्छर मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राधिकरण की स्वास्थ्य विभाग टीम ने दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग न करने की सलाह दी और उन्हें पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान टीम ने लगभग 18 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अपील की कि लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें और कूड़ा सड़क पर फेंकने की बजाय निर्धारित स्थान पर ही डालें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह के मामलों में और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान के तहत बार-बार चेतावनी के बावजूद कचरा फैलाने या पॉलिथीन का उपयोग करने वालों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। प्राधिकरण का लक्ष्य शहर को 'स्वच्छ ग्रेटर नोएडा, सुंदर ग्रेटर नोएडा' बनाने का है, जिसके लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी लगातार जारी रहेंगे।
Tagsग्रेटर नोएडाकूड़ा फेंकनाजुर्मानासॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016स्वास्थ्य विभागसिंगल यूज प्लास्टिकजागरूकता अभियानपर्यावरण संरक्षणडी-66 कंपनीएसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएसस्वच्छताहरित शहरजुर्माने की कार्रवाईग्रेटर नोएडा प्राधिकरणकचरा प्रबंधनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





