भारत

13 लोगों की मौत, टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ी से गिरी भारी भरकम चट्टान

jantaserishta.com
24 July 2026 4:49 PM IST
13 लोगों की मौत, टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ी से गिरी भारी भरकम चट्टान
x
मचा कोहराम.
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में बड़ा हादसा हुआ है. किलाड़-उदयपुर सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास चलती टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिर गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है. हादसे के बाद प्रशासन और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story