भारत

जेल से 13 खूंखार कैदी भागे, फरार होने की खबर से अधिकारियों में हड़कंप, काटा गया रेलिंग, सभी कोरोना पॉजिटिव, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
9 May 2021 2:02 PM IST
जेल से 13 खूंखार कैदी भागे, फरार होने की खबर से अधिकारियों में हड़कंप, काटा गया रेलिंग, सभी कोरोना पॉजिटिव, देखें तस्वीरें
x
बड़ी खबर.

हरियाणा की एक जेल से 13 खूंखार कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सभी कैदी कोरोना संक्रमित थे और उन्हें रेवाड़ी जेल में रखा गया था. वहां से ये सभी कैदी रेलिंग काटकर फरार हो गए हैं. पुलिस कैदियों की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, इन कैदियों को हरियाणा की रेवाड़ी जेल में रखा गया था. कुछ दिन पहले रेवाड़ी जेल में कोरोना संक्रमित कैदियों को रखने के लिए व्यवस्था की गई थी. यहीं सेल में इन कैदियों को रखा गया था. इसी जेल की बैरक में बंद 13 कैदी रेलिंग काटकर फरार हो गए. सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव थे और उनका इलाज चल रहा था.
पुलिस के मुताबिक, ये सभी कैदी खूंखार थे और गंभीर अपराधों में सजा काट रहे थे. इन कैदियों को हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में सजा मिली थी.
पुलिस ने बताया कि फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है. कैदियों में से 4 रेवाड़ी और 9 महेंद्रगढ़ जिले के हैं. ये सभी कैदी दिल्ली रोड स्थित कोरोना जेल से फरार हुए हैं. इस जेल में करीब 450 कोरोना संक्रमित कैदियों को रखा गया है.
ये सभी कैदी शनिवार रात को ही बैरक की ग्रिल काटकर फरार हो गए थे. सुबह जब कैदियों की गिनती की गई, तब इनके भागने की जानकारी मिली. घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अभिषेक जोरवाल मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं.
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमित कैदियों के भागने से संक्रमण फैलने का खतरा भी है. हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,667 नए मामले सामने आए हैं. 155 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 6,02,349 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 5,454 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी यहां एक्टिव केसेस की संख्या 1,16,109 है.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story