भारत

SI समेत 13 की मौत, गणेश विसर्जन के दौरान चीख-पुकार

jantaserishta.com
26 Sept 2026 12:35 PM IST
SI समेत 13 की मौत, गणेश विसर्जन के दौरान चीख-पुकार
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़ी खबर.
हैदराबाद: तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है. तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद ने इसकी जानकारी दी है.
डीजीपी सीवी आनंद ने बताया कि राज्यभर में गणेश विसर्जन के दौरान कुल 13 लोगों की जान गई. इनमें एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. वहीं अलग-अलग घटनाओं में 26 लोग घायल हुए हैं. हालांकि इन मौतों और हादसों की परिस्थितियों के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
डीजीपी ने राज्य में गणेश उत्सव के दौरान स्थापित की गई प्रतिमाओं के आंकड़े भी साझा किए. उन्होंने बताया कि तेलंगाना में आधिकारिक तौर पर करीब 1.24 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं. वहीं घरों, गेटेड कम्युनिटी और अपार्टमेंट में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भी शामिल किया जाए तो राज्यभर में इनकी कुल संख्या करीब 3.5 लाख से 4 लाख के बीच होने का अनुमान है.
गणेश उत्सव के समापन पर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस की तैनाती भी की गई थी. डीजीपी के मुताबिक, विसर्जन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की जान गई और 26 लोग घायल हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story