भारत

13 बाइकों को फूंका, LIVE वीडियो देख सहम जाएंगे

jantaserishta.com
11 March 2025 5:00 PM IST
13 बाइकों को फूंका, LIVE वीडियो देख सहम जाएंगे
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने सोसाइटी में 13 दोपहिया वाहनों को सिर्फ इसलिए जला दिया क्योंकि उसकी मां ने उसे नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए. यह घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल सांगवी पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुणे में एक युवक ने सोसाइटी में पार्क किए 13 दोपहिया वाहनों को सिर्फ इसलिए जला दिया क्योंकि उसकी मां ने उसे नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए. यह घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना पिंपरी-चिंचवड़ के पिंपले निलख इलाके की बताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार स्वप्निल पवार अपने परिवार के साथ मोरया क्षितिज बिल्डिंग में रहता है. स्वप्निल हाईली क्वालिफाइड भी है. लेकिन नशे की लत के कारण उसे हमेशा डग्स के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है. इसी बीच सोमवार को जब मां ने पैसे नहीं दिए तो गुस्से में स्वप्निल ने पार्किंग में 13 दोपहिया वाहन जला दिए.
इस घटना के बाद सांगवी पुलिस ने स्वप्निल को गिरफ्तार कर लिया. स्वप्निल परिवार के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करता था और जान से मारने की धमकी भी देता था. इसलिए उसकी मां ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. मामले में सोसाइटी वालों का कहना है कि युवक नशे का आदी है. ऐसे में वह आए दिन इधर-उधर की हरकत करता रहता है. जिससे सोसाइटी के लोग भी परेशान हो गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story