Top News

13 गिरफ्तार, 40 से ज्यादा जगहों पर एकसाथ NIA के छापे

jantaserishta.com
9 Dec 2023 8:57 AM IST
13 गिरफ्तार, 40 से ज्यादा जगहों पर एकसाथ NIA के छापे
x

नई दिल्ली: आतंकी संगठन ISIS की साजिश के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देशभर के 41 जगहों पर एकसाथ बड़ी छापेमारी की है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ठिकानों पर रेड पड़ी है जिसमें ठाणे ग्रामीण, ठाणे शहर, पुणे-मीरा भायांदर शामिल हैं. इसके अलावा कर्नाटक में एक जगह छापेमारी चल रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि ठाणे में ग्रामीण इलाकों में ये छापेमारी हो रही है.

आज सुबह से NIA के अधिकारियों ने कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे में 9 और भयंदर में 1 स्थान पर तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के बाद पुणे से ISIS आतंकी साजिश मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। pic.twitter.com/aJq74DT8zE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2023

एनआईए ने छापेमारी के दौरान आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और विदेशी-आधारित आईएसआईएस हैंडलर्स की भागीदारी के साथ एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश भी किया है. एनआईए की जांच में में भारत के अंदर आईएसआईएस की आतंकी विचारधारा का प्रचार करने के लिए कटिबद्ध लोगों के एक जटिल नेटवर्क का खुलासा हुआ है.

इस नेटवर्क ने आईएसआईएस के स्वयंभू खलीफा (नेता) के प्रति निष्ठा की शपथ ली और नेटवर्क इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी तैयार कर रहा था. अपने गुर्गों के जरिए इस संगठन का उद्देश्य भारतीय धरती पर आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देना था.

Update | A total of 13 people have been arrested in the ISIS terror conspiracy case from Pune following searches.

— ANI (@ANI) December 9, 2023

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story